0

रिलेशनशिप की डिग्री

रिलेशनशिप की डिग्री
रिलेशनशिप की डिग्री, उस रिलेशनशीप में सम्मिलित इन्टीटी टाइप्स की संख्या है। ई-आर मॉडल में तीन सर्वाधिक सामान्य रिलेशनशिप्स हैं-
-यूनरी रिलेशनशिप
यूनरी रिलेशनशिप, सिंगल इन्टीटी टाइप के इन्सटेंसेस के मध्य रिलेशनशिप है।
-बाइनरी रिलेशनशिप
दो इन्टीटी टाइप के इन्सटेंसेस के मध्य बाइनरी रिलेशनशिप, डाटा कॉडलिंग में उपयोग होने वाली सर्वाधिक सामान्य रिलेशनशिप है ।
-टर्नरी रिलेशनशिप
टर्नरी रिलेशनशिप एक ही समय पर तीन इन्टीटी टाइप के इन्सटेंसेस के मध्य रिलेशनशिप है।

एट्रीब्यूट इन्हेरिटेन्स 
एट्रीब्यूट इन्हेरिटेन्स वह गुण है जिसके द्वारा सबटाइप इन्टीटीज़, सुपरटाइप के सभी एट्रीब्यूट्स की वैल्यू को इन्हेरिट करती है। यह महत्वपूर्ण गुण सुपरटाइप एट्रीब्यूट्स को सबटाइप्स में रिडण्डेटली शामिल करने को आवश्यक बना देता है। दो प्रक्रियाऐं जो सबटाइप-सुपरटाइप रिलेशनशिप के लिए एक मेन्टल मॉडल की तरह कार्य करती हैं, वे हैं- जनरलाइजेशन और स्पेशियलाइजेशन
1.जनरलाइजेशन
इसमें हायर-लेवल इन्टीटी सेट और एक या अधिक लोअर लेवल इन्टीटी सेट के मध्य की रिलेशनशिप होती है। जनरलाइजेशन अधिक स्पेशियलाइज्ड इन्टीटी टाइप्स के सेट से एक अधिक जनरल इन्टीटी टाइप डिफाइन करने की प्रक्रिया है। इस प्रकार जनरलाइजेशन एक बॉटम-अप प्रक्रिया है।
2.स्पेशियलाइजेशन
यह एक टॉप-डाउन प्रक्रिया है। जनरलाइजेशन के विपरित, स्पेशियलाइजेशन सुपरटाइप के एक या अधिक सबटाइप्स को परिभाषित करने और सुपरटाइप-सबटाइप रिलेशनशिप की रचना करने की प्रक्रिया है।
एग्रीगेशन
ई-आर मॉडल की एक कमी यह भी है कि रिलेशनशिप्स के मध्य रिलेशनशिप व्यक्त करना संभव नहीं है। इस समस्या का समाधान करने का सर्वोच्च तरीका है एग्रीगेशन। एग्रीगेशन एक सब्सट्रेक्शन है जिसके द्वारा रिलेशनशिप्स को हायर लेवल इन्टीटीज़ की तरह समझा जाता है।

Post a Comment

 
Top