0

इन्टीटी रिलेशनशिप मॉडल

इन्टीटी रिलेशनशिप मॉडल
          इन्टीटी रिलेशनशिप मॉडल, वास्तविक दुनिया के बोध(पर्सेप्शन) पर आधारित है जो ऑब्जेक्ट्स के समूह से बनता है।इन्टीटी रिलेशनशिप मॉडल(ई-आर) के मूल घटक(कम्पोनेन्ट्स) हैं-

1. इन्टीटी
यह एक स्थान कॉन्सेप्ट, घटना, व्यक्ति, वस्तु को प्रदर्शित करता है। इन्टीटी के प्रकार निम्न हैं- -स्ट्रॉग इन्टीटी सेट
वह इन्टीटी सेट जिसमें प्राइमरी की होती है, उसे स्ट्रॉग इन्टीटी सेट कहते हैं। यह एक स्वतंत्र इन्टीटी सेट है।
-वीक इन्टीटी सेट
वह इन्टीटी सेट जिसमें प्राइमरी की नहीं होती है, उसे वीक इन्टीटी सेट कहते हैं। यह एक डिपेन्डेन्ट इन्टीटी सेट है।
-एसोसिएटिव इन्टीटी
एसोसिएटिव इन्टीटी वह इन्टीटी टाइप है जो एक या कई इन्टीटी टाइप्स के इन्सटेंसेस को जोड़ती है और इसमें वे एट्रीब्यूटभी होते हैं जो उन इन्टीटी इन्सटेंसेस के बीच रिलेशन्स के लिए विशिष्ट होते हैं।
2. एट्रीब्यूट
हर इन्टीटी टाइप के साथ एक एट्रीब्यूट्स का सेट जुड़ा होता है। एक एट्रीब्यूट इन्टीटी टाइप की कोई विशेषता या गुण होता है जो ऑर्गेनाइजेशन के लिए महत्वपूर्ण होता है। एट्रीब्यूट के प्रकार निम्न हैं- -सिन्गल वैल्यूड एट्रीब्यूट
सिन्गल वैल्यूड एट्रीब्यूट वह एट्रीब्यूट है जो कि एक इन्टीटी इन्सटेंस के लिए एक ही वैल्यू ग्रहण कर सकता है।
-मल्टीवैल्यूड एट्रीब्यूट
मल्टीवैल्यूड एट्रीब्यूट वह एट्रीब्यूट है जो कि एक इन्टीटी इन्सटेंस के लिए एक से अधिक वैल्यूस ग्रहण कर सकता है।
-स्टोर्ड एट्रीब्यूट
स्टोर्ड एट्रीब्यूट वह एट्रीब्यूट है जो डाटाबेस में स्टोर्ड होते हैं।
-डिराइव्ड एट्रीब्यूट
डिराइव्ड एट्रीब्यूट वह एट्रीब्यूट है जिसकी वैल्यू संबंधित एट्रीब्यूट वैल्यूस द्वारा ज्ञात की जा सकती है।
3. रिलेशनशिप
रिलेशनशिप वे तत्व हैं जो एक ई-आर मॉडल के विभिन्न कम्पोनेन्ट्स को एक-दूसरे से जोड़े रहते हैं। रिलेशनशिप एक या अधिक इन्टीटी टाईप्स के इन्सटेंसेस के मध्य वह संबंध है जो ऑर्गेनाइजेशन के लिए महत्व रखता है।रिलेशनशिप इन्टीटी टाईप्स के मध्य सार्थक संबंध है।

Post a Comment

 
Top