साइबर क्राइम ब्रांच देहरादून की ओर से सैपियंस स्कूल में साइबर क्राइम पर
कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें साइबर क्राइम ब्रांच के मास्टर ट्रेनर
ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देते हुए उसके दुष्परिणामों के बारे में
भी जानकारी दी गयी। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में साइबर क्राइम ब्रांच
देहरादून के एसआई मास्टर ट्रेनर वीपी थपलियाल ने फेसबुक आईडी के प्रयोग के
बारे में जानकारी दी। बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोग अपराधीकरण
को बढ़ावा दे रहे हैं। बताया सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय
छात्र-छात्राओं को अपनी आईडी के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। मास्टर
ट्रेनर ने साइबर ठगी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों बड़े
पैमाने पर साइबर ठग लोगों को फोन कर अपने आप को बैंक अधिकारी बता रहे हैं
और लोगों को एटीएम कार्ड और बैंक खाता बंद करने की धमकी दे रहे हैं और उसे
जारी रखने के लिए एटीएम का पिन नंबर और अन्य जानकारियां ले रहे हैं। जिसके
बाद साइबर ठग लोगों के खातों से रुपये उड़ा रहे हैं। ऐसे में
छात्र-छात्राओं को सावधान रहना चाहिए। मास्टर ट्रेनर ने साइबर क्राइम के
बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को हर तरह से इससे
बचने के उपायों के बारे में बताया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment